रांची/झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होने वाले विशेष सत्र की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 9 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। 10 दिसंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 11 दिसंबर को सरकार विश्वास मत हासिल करेगी और अनुपूरक बजट पेश करेगी। 12 दिसंबर को सत्र का अंतिम दिन होगा, जिसमें अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और सरकार का उत्तर पेश किया जाएगा। इस बार सदन में 20 नए चेहरे नजर आएंगे, जिनमें 5 महिला विधायक शामिल हैं।

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष कौन होंगे?

विधानसभा अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। सरकार ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने से साफ है कि यह जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपी जाएगी। झामुमो कोटे से अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, नाला से झामुमो विधायक रबीन्द्रनाथ महतो का नाम सबसे आगे है। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यदि उनका चयन होता है, तो वे लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले दूसरे विधायक होंगे। इसके साथ ही वे इस पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

नए विधायकों की उपस्थिति

इस बार विधानसभा में 20 नए चेहरे नजर आएंगे। इनमें 5 महिला विधायक भी शामिल हैं। यह गौरव की बात है कि राज्य गठन के बाद पहली बार 12 महिला विधायक विधानसभा में पहुंचीं। पहली बार चुने गए विधायकों में भाजपा से 7, झामुमो से 6, कांग्रेस से 3, राजद से 1, माले से 1, आजसू से 1 और जेएलकेएम से 1 विधायक हैं।

भाजपा के नए विधायक:

– जमशेदपुर पूर्वी: पूर्णिमा साहू

– झरिया: रागिनी सिंह

– हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद

– बाघमारा: शत्रुघ्न महतो

– सिमरिया: कुमार उज्ज्वल

– बड़कागांव: रौशनलाल चौधरी

– जमुआ: मंजू कुमारी

झामुमो के नए विधायक:

– खूंटी: रामसूर्य

– तोरपा: सुदीप गुड़िया

– शिकारीपाड़ा: आलोक सोरेन

– बोरियो: धनंजय सोरेन

– मनोहरपुर: जगत मांझी

– राजमहल: एमटी राजा

कांग्रेस के नए विधायक:

– कांके: सुरेश बैठा

– बोकारो: श्वेता सिंह

– पाकुड़: निशत आलम

अन्य दलों के नए विधायक:

– विश्रामपुर (राजद): नरेश प्रसाद सिंह

– मांडू (आजसू): निर्मल महतो

– डुमरी (जेएलकेएम): जयराम महतो

– सिंदरी (भाकपा माले): चंद्रदेव महतो

महिला विधायकों की विशेष भूमिका

इस बार 12 महिला विधायक विधानसभा में पहुंची हैं। इनमें कांग्रेस की 5, भाजपा की 4 और झामुमो की 3 महिला विधायक हैं।

महिला विधायकों की सूची:

– श्वेता सिंह (कांग्रेस)

– दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस)

– ममता देवी (कांग्रेस)

– शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)

– निशत आलम (कांग्रेस)

– पूर्णिमा दास (भाजपा)

– रागिनी सिंह (भाजपा)

– मंजू कुमारी (भाजपा)

– नीरा यादव (भाजपा)

– कल्पना सोरेन (झामुमो)

– डॉ. लुईस मरांडी (झामुमो)

– सविता महतो (झामुमो)

यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा तक पहुंची हैं। इससे झारखंड विधानसभा का स्वरूप और अधिक समावेशी बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here