Samrat Choudhary Pagdi
Samrat Choudhary Pagdi

पटना: CM नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार कर अपनी पगड़ी उतारने की कसम खाने वाले सम्राट चौधरी का CM बनने का ख्वाब पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है. लिहाजा अब पगड़ी उतारने की तारीख तय कर ली है. सम्राट चौधरी अयोध्या जा रहे हैं, जहां राम मंदिर में अपना मुंडन करा कर पगड़ी उतारेंगे. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी 2 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होंगे. अयोध्या में राम मंदिर में पूजा करने के अलावा वह अपना मुंडन करायेंगे और फिर अपनी पगड़ी उतारेंगे. सम्राट चौधरी के करीबी लोगों ने पुष्टि की है कि वह 2 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

गौरतलब है कि जब बिहार में जेडीयू औऱ राजद की सरकार थी तो सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाने के बाद पगड़ी उतारने की कसम खाई थी. लेकिन इस साल की शुरुआत में नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए. तभी सम्राट चौधरी से पूछा गया कि नीतीश को सीएम पद से हटाने के उनके वादे का क्या हुआ? इसके बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वह पार्टी के प्रति अपनी शपथ तोड़ देंगे और अपने बाल और पगड़ी भगवान राम के चरणों में रख देंगे.

हमेशा के लिए टूटा ख्वाब

लेकिन बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के बाद भी सम्राट चौधरी को उम्मीद थी कि नीतीश कुमार को कुर्सी पद से हटाया जा सकता है. अधिकांश भाजपा नेताओं का मानना ​​था कि पार्टी भारत के आम चुनावों में बहुमत हासिल करेगी, जिससे बिहार में सत्ता की गणना बदल जाएगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव नतीजों ने नीतीश कुमार के समर्थन को और मजबूत कर दिया. फिलहाल केंद्र में सरकार का नेतृत्व करने के लिए बीजेपी को नीतीश कुमार की पार्टी के 12 सांसदों की जरूरत है. इससे बिहार में सत्ता परिवर्तन का सपना चकनाचूर हो गया है।

तभी लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेताओं के सुर बदल गये. खुद सम्राट चौधरी ये एलान कर रहे हैं कि अब 2025 का विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा. यानि 2025 में भी नीतीश की विदाई और सम्राट चौधरी की ताजपोशी का कोई चांस नहीं दिख रहा. लिहाजा सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतारने की रस्म अदायगी करने का फैसला कर लिया है.

also read

आरक्षण पर पटना हाई कोर्ट के निर्णय को लेकर मुकेश सहनी ने BJP को घेरा, कहा- सरकार उच्चतम न्यायालय जाए…….’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here