पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र के एग्जिट पोल को पूरी तरह सही बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन आगे और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान, 20 नवम्बर को हुए चुनावों में जनता ने एनडीए के पक्ष में भारी मतदान किया। चिराग ने विश्वास जताया कि इन दोनों राज्यों में एनडीए सरकार बनाएगा।

चाचा पशुपति पारस पर हमला

हाल ही में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। जब उनसे पूछा गया कि उनके चाचा पशुपति कुमार पारस एनडीए से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं, तो चिराग पासवान ने कहा कि उनके चाचा कभी एनडीए का हिस्सा नहीं थे।

चिराग ने स्पष्ट किया, “हमारे चाचा कभी भी एनडीए गठबंधन में नहीं थे, ना ही वह लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में थे ना ही वह विधानसभा चुनाव में गठबंधन में थे तो फिर अलग होने की बात कहां से कर रहे हैं.”- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री

लालू राज में पलायन पर निशाना

चिराग पासवान से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं और राजद का दावा है कि रोजगार देने की शुरुआत उन्होंने की थी, तो चिराग ने कहा कि राजद के लोग बेतुकी बातें करते हैं। उन्होंने कहा, “अगर राजद के पास रोजगार देने का कोई सही तरीका होता, तो बिहार में लालू यादव के राज के दौरान इतना पलायन नहीं होता।” चिराग ने यह भी कहा कि बिहार की जनता जानती है कि कौन राज्य को आगे बढ़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here