पटना: विधायकों के सांसद निर्वाचित होने के कारण बिहार में चार विधानसभा सीटों (तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज) पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन चारों क्षेत्रों में कुल 38 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। बेलागंज में 14 और रामगढ़ में केवल 5 प्रत्याशी हैं।

इमामगंज, जो अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, में 9 और तरारी में 10 प्रत्याशी हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन बुधवार को 6 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। तरारी में 4 और रामगढ़ में 2 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, जबकि बेलागंज और इमामगंज में कोई नाम वापस नहीं लिया।

सभी चारों क्षेत्रों के प्रत्याशी तय

अब सभी चारों क्षेत्रों के प्रत्याशी तय हो गए हैं। मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। पिछली बार इनमें से तीन सीटों पर महागठबंधन की जीत हुई थी, जबकि इमामगंज की सीट एनडीए के खाते में गई थी।तरारी में कुल 14 नामांकन थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं। इनमें से दो ने नाम वापस लिया।

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीलू देवी और निर्दलीय चंद्रकांता देवी के अलावा, निर्दलीय अजीत राय और संजय कुमार शर्मा ने भी नाम वापस लिए। रामगढ़ में 7 प्रत्याशियों में केवल एक महिला है। वहां सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के घुरेलाल राजभर और निर्दलीय विनीत मौर्य ने नामांकन वापस लिया। नामांकन-पत्रों की छंटनी के बाद बेलागंज में 14 और इमामगंज में 9 प्रत्याशी बचे।

कुल 38 प्रत्याशियों में केवल 5 महिलाएं

कुल 38 प्रत्याशियों में केवल 5 महिलाएं हैं, जिनमें तीन दलीय और दो निर्दलीय हैं। रामगढ़ क्षेत्र में कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। इमामगंज और बेलागंज में दो-दो महिलाएं हैं, जबकि तरारी में एकमात्र महिला जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी है।

क्षेत्रवार प्रत्याशी

तरारी : राजू यादव (भाकपा माले), विशाल प्रशांत (भाजपा), सिकंदर कुमार (बसपा), उपेंद्र सहनी (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), किरण सिंह (जन सुराज पार्टी), नारायण सिंह (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल) के साथ निर्दलीय रमेश चंद्र रवि, राजू यादव, राजेंद्र कुमार पाठक, लालू प्रसाद यादव।

रामगढ़ : अजीत कुमार सिंह (राजद), अशोक कुमार सिंह (भाजपा), सतीश कुमार सिंह यादव (बसपा), राज कुमार राम (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), सुशील कुमार सिंह (जन सुराज पार्टी)

बेलागंज : मनोरमा देवी (जदयू), विश्वनाथ कुमार सिंह (राजद), अभिषेक कुमार (राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा), तरवेज आलम (नेशनल रोडमैप पार्टी), मंजय कुमार (किसान संघर्ष समिति), मुन्ना कुमार (समाजवादी लोक परिषद), मोहम्मद अमजद (जन सुराज पार्टी)जामिल अली हसन (एआइएमआइएम), के साथ निर्दलीय काशी प्रसाद, चंदन कुमार, तनवीर खां, प्रियंका कुमारी, लालू यादव, विश्नवाथ यादव।

इमामगंज : रौशन कुमार (राजद), कंचन पासवान (एआइएमआइएम), जितेंद्र पासवान (जन सुराज पार्टी), दीपा कुमारी (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा), नीलम कुमारी (स्वाधीनता पार्टी), प्रभात निरंजन (पीपल्स पार्टी आफ इंडिया), विश्वास मांझी (आजाद समाज पार्टी) के साथ निर्दलीय आयुष कुमार, मुकेश कुमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here