हैदराबाद: अक्टूबर का महीना समाप्ति की ओर है, और नवंबर का आगाज कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। नए नियम आम लोगों की दिनचर्या पर असर डालेंगे, जिनमें एलपीजी सिलेंडर के दाम और क्रेडिट कार्ड के नए नियम शामिल हैं। आइए, एक नजर डालते हैं…
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों का अपडेट होता है। सरकारी तेल कंपनियां नए रेट्स जारी करती हैं। त्योहारों के चलते लोग घरेलू गैस की कीमतों में कमी की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम हर महीने बदलते हैं। जुलाई में दाम घटे थे, लेकिन फिर से बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में देखना है कि क्या राहत मिलेगी या झटका लगेगा।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

भारतीय स्टेट बैंक, देश का सबसे बड़ा बैंक, नवंबर से क्रेडिट कार्ड से संबंधित नए नियम लागू करने जा रहा है। नए नियम के अनुसार, क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए बिल पेमेंट पर शुल्क बढ़ाया जाएगा। 1 नवंबर से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी चार्ज लगेगा, जो 50 हजार रुपये से अधिक के पेमेंट पर लागू होगा।
सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में परिवर्तन

नए महीने की पहली तारीख को सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। साथ ही, हवाई ईंधन की कीमतों में भी संशोधन किया जाएगा। देखना होगा कि कंपनियां कीमतों में कटौती करेंगी या फिर वृद्धि होगी।
म्यूचुअल फंड के लिए नए नियम

चौथे बदलाव में म्यूचुअल फंड के नियम शामिल हैं। 1 नवंबर से नए नियम लागू होंगे, जिनके अनुसार एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को नॉमिनी के जरिए 15 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी देनी होगी।
ट्राई के नियमों में भी परिवर्तन

1 नवंबर से ट्राई के नियम भी बदलने वाले हैं। केंद्र सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्पैम नंबरों को तुरंत ब्लॉक किया जाए।
नवंबर में बैंकों की छुट्टियां

रिजर्व बैंक ने नवंबर के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इस महीने लगभग 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं निरंतर चलती रहेंगी।