रांची/झारखंड: झारखंड की राजनीति में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध है, इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में आज प्रस्तावित है, जिसके बाद कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इसी बीच, झारखंड में जेएमएम प्रत्याशियों की एक लिस्ट वायरल हो रही है। हालांकि, पार्टी ने कहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की वायरल लिस्ट में खास बात यह है कि भाजपा से टिकट नहीं पाने वाली पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को जामा से, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो से हेमलाल मुर्मू, और बरहेट से हेमंत सोरेन के तौर पर बताया गया है।
आइए, झामुमो की वायरल लिस्ट पर एक नजर डालें
राजमहल- एमटी राजा
बोरियो- हेमलाल मुर्मू
बरहेट- हेमंत सोरेन
लिट्टीपाड़ा- दिनेश विलियम मरांडी
महेशपुर- स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
नाला- रविंद्रनाथ महतो
दुमका- बसंत सोरेन
जामा- लुईस मरांडी
मधुपुर- हफिजुल हसन
सारठ- चुन्ना सिंह
गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह- सुदिव्य कु सोनू
डुमरी- बेबी देवी
गोमिया- योगेंद्र महतो
चंदनकियारी- उमाकांत रजक
टुंडी- मथुरा महतो
बहरागोड़ा- समीर मोहंती या अन्य
घाटशिला- रामदास सोरेन
पोटका- संजीव सरदार
जुगसलाई- मंगल कालिंदी
सरायकेला- गणेश महली या बास्को बेसरा
चाईबासा- दीपक बिरुआ
मनोहरपुर- जगत मांझी
मझगांव- निरल पूर्ति
चक्रधरपुर- सुखराम उरांव
खरसावां- दशरथ गगराई
तमाड़- विकास मुंडा
तोरपा- सुदीप गुड़िया
खूंटी- अमरनाथ मुंडा (संभावित)
रांची- महुआ माजी
सिसई- जिग्गा सुसरन होरो
गुमला- भूषण तिर्की
विशुनपुर- चमरा लिंडा
लातेहार- बैजनाथ राम
गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
जमुआ- केदार हाजरा
भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
सिमरिया- मनोज चंद्रा
सिल्ली- अमित महतो
ईचागढ़- सविता महतो या उनकी बेटी स्नेहा महतो
थोड़ा धैर्य रखें, आज शाम तक सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा: मनोज पांडेय
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सचिव मनोज पांडेय ने ईटीवी भारत को बताया कि वायरल हुई सूची के बारे में पार्टी को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन थोड़ा धैर्य रखें, आज शाम तक सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।सूत्रों के अनुसार, आज शाम लुईस मरांडी, जो भाजपा की प्रमुख नेता हैं, झामुमो में शामिल हो सकती हैं। साथ ही, सरायकेला से 2019 में चंपाई सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़े भाजपा नेता गणेश महली और सारठ के चुन्ना सिंह भी झामुमो का दामन थाम सकते हैं।
































