पटना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET दिसंबर 2024 परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अब CTET परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यदि किसी शहर में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो जाती है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी करवाई जा सकती है। परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2024 है।
पहले परीक्षा 15 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसे 14 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिसंबर को अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाएं होने वाली हैं, इसीलिए यह बदलाव किया गया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।



































