PM Modi - Nitish Kumar
PM Modi - Nitish Kumar

पटना: बीजेपी ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है, जहाँ उसने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस पर CM नीतीश कुमार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, बीजेपी को बधाई दी और इसे पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी को नवरात्र की शुभकामनाएँ भी दीं। इस बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का स्वास्थ्य हाल भी जाना और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

CM नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर लिखा

नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर बीजेपी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है।”

गौरतलब है कि हरियाणा में कुल 90 सीटों पर 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान था, लेकिन बीजेपी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं और अन्य पार्टियों को दो सीटें प्राप्त हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here