पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पूरी सक्रियता के साथ जुट गई है। पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी का गठन कर लिया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 68 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।

इस राज्य कार्यकारिणी में नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुंगेर से सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और पूर्व सांसद विजय कुमार सहित अन्य 68 नेताओं को स्थान मिला है।

गौरतलब है कि 24 अगस्त को प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया था। इसमें 115 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। पिछली कमेटी में 550 सदस्य थे, लेकिन नई कमेटी में इस संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here