नई दिल्लीः इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू होने वाले तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया-2024 का उद्घाटन बुधवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस प्रमुख आयोजन में दुनिया भर के सेमीकंडक्टर निर्माताओं के स्टॉल लगे होंगे। उद्घाटन के बाद स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रोनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा।
इस तीन दिवसीय आयोजन में 17 देशों के 255 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें भारत, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख देशों के दिग्गज शामिल हैं। प्रदर्शनी बुधवार से शुक्रवार तक, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन के दिन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप का आयोजन होगा और भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को क्रॉस रीजनल पार्टनरशिप, फ्लेक्सिबल हाईब्रिड इलेक्ट्रॉनिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, माइटी इंडस्ट्री एकेडमिया वर्कशॉप और सस्टेनेबिलिटी सत्र आयोजित होंगे। शुक्रवार को माइक्रोन द्वारा पैकेज मैन्युफैक्चरिंग बूटकैंप और आइइएसए द्वारा सेमीकंडक्टर के विकास पर प्रस्तुतिकरण होगा।
सेमीकॉन इंडिया-2024 इलेक्ट्रोनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ आयोजित किया जा रहा है और यह दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मेले में से एक है। इस आयोजन में कई देशी और विदेशी कंपनियों की भागीदारी होगी, जहां वे लोकल लीडर्स और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को समझने का मौका पाएंगे, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिल सकें।
ALSO READ
Sand Mining Scandal: ब्रॉडसंस के मालिकों की बढ़ सकती है मुश्किलें, ED ने खोजा नया सबूत


































