राहुल गांधी का अमेरिका में पीएम मोदी पर वार
राहुल गांधी का अमेरिका में पीएम मोदी पर वार

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। एक कार्यक्रम के दौरान, जहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के विचार, उनका 56 इंच का सीना और भगवान से सीधा संबंध अब सिर्फ इतिहास की बात बन गई है।

राहुल गांधी ने टेक्सास के डलास स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बहुत कुछ बदल गया है। लोगों ने कहा कि अब डर नहीं लगता है। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया लेकिन सबकुछ सेकंड के भीतर गायब हो गया। राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस डर को फैलाने में बीजेपी और पीएम मोदी को खई साल लग गए लेकिन अब वह डर गायब हो गया है। संसद में मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब इतिहास है।

राहुल ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव से तीन महीने पहले हमारे सभी बैंक खाते सील कर दिए गए। बीजेपी यह नहीं समझती कि यह देश सबका है। संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इंडिया दैट इज भारत एक संघ राज्य है लेकिन बीजेपी कहती है कि यह संघ नहीं है, यह अलग है।

ALSO READ

देर रात तेजस्वी यादव की आभार यात्रा, बिहार की डबल इंजन सरकार को किया कटघरे में”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here