पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) की आंसर की जारी की गई है। फिलहाल माध्यमिक स्तर की आंसर की जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर भी TRE 3.0 की आंसर की देख सकते हैं। इसके अलावा, नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की की जांच की जा सकती है। अभ्यर्थी आंसर की की पीडीएफ को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। कक्षा 1 से 5 तक के लिए उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विज्ञापन संख्या-22/2024 के तहत शिक्षक पदों की भर्ती के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा (TRE-3.0) की उत्तर कुंजी दिनांक 06.09.2024 से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यह परीक्षा 21.07.2024 को कक्षा 9-10 के सभी विषयों के लिए, 22.07.2024 को कक्षा 11-12 के प्रथम बैठक के सभी विषयों के लिए और द्वितीय बैठक के कक्षा 6-10 के दो विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तरों से कोई असंतोष है, तो वे 09 सितंबर से 14 सितंबर 2024 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को डैशबोर्ड में यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा। किसी भी आपत्ति को इस निर्धारित अवधि के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ALSO READ

मोदी का शिलापट्ट हटाकर नड्डा ने अपना बोर्ड लगवाया, अस्पताल उद्घाटन को लेकर बीजेपी के दिग्गज ने खोली पोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here