Vande Bharat Express
Vande Bharat Express

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल के बीच इन ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से लगभग 1 घंटा, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से 2 घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से यात्रा वक्त में डेढ़ घंटे का समय बचेगा। वंदे भारत से यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में करीब 1 घंटे की बचत होगी। विज्ञप्ति के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी। बताया गया कि वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि नई वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और पर्यटन के विकास में योगदान मिलेगा। उद्घाटन के लिए तीनों स्टेशनों पर बड़े मंच लगाए गए हैं। इस अवसर पर पूरे स्टेशन को सजाया गया है। साथ ही यहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि सभी लोग वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ के साक्षी बन सकें।

ALSO READ

Prashant Kishor:’अगर जन सुराज की सरकार आई तो…’, पीके ने खेला बड़ा दांव; मुख्यमंत्री नीतीश की बढ़ेगी टेंशन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here