पटना: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से रेप और हत्या मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष को घेरा है. उन्होंने कहा कि ममता बंगाल में खेल खेल रही हैं. गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पटना में कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ममता बनर्जी के साथ हैं. उन्होंने आगे कहा, ममता बंगाल में उस व्यक्ति के साथ खड़ी हैं, जो दुष्कर्मी है। राहुल गांधी उन्हीं के साथ खड़े हैं, लालू भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। तेजस्वी यादव भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। यही नहीं, टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले भी दुष्कर्मी को बचाने में लगे हैं।
अलोकतांत्रिक भाषा बोल रहीं ममता
उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी हार चुकी है और यही वजह है कि अलोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं। गिरिराज सिंह ने साफ़ कहा कि जिस तरीके से वह बयान दे रही हैं, कांग्रेस के नेता बोल चुके हैं कि भारत को बांग्लादेश बना देंगे। ये भारत के साथ षडयंत्र करने वाले लोग हैं।
ममता को बताया साउथ कोरिया के शासक जैसा
एक बयान जिसमें बंगाल की CM ने कहा था कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, PM मोदी इस्तीफा दें। प्रश्न पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अब आप समझिए जिस तरीके से साउथ कोरिया के शासक विपक्ष को नहीं देखना चाहते, ममता बनर्जी भी बंगाल में विपक्ष को नहीं देखना चाहती। वक्फ बोर्ड को लेकर खड़े हो रहे प्रश्न पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड असंवैधानिक है।
ALSO READ



































