राज्यसभा की सभी 12 सीटों पर निर्विरोध उपचुनाव
राज्यसभा की सभी 12 सीटों पर निर्विरोध उपचुनाव

नई दिल्लीः बिहार से मनन कुमार मिश्रा और उपेन्द्र कुशवाहा सभी 12 राज्यसभा सीटों के लिए निर्विरोध चुने गए। भाजपा के नौ, कांग्रेस के एक, राकांपा (अजित पवार) के एक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक सदस्य निर्विरोध चुने गए। जानकारी के लिए बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 अगस्त तक दाखिल किए जा चुके हैं. नामांकन वापस लेने की तारीख 27 अगस्त थी. 3 सितंबर की सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होना था लेकिन नामांकन वापस लेने की आखिरी 27 अगस्त को ही सभी 12 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवारों को चुन लिया गया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राज्यसभा की कई सीटें सदस्यों के इस्तीफे से खाली हो गई थीं. नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 सीटें खाली रह गईं थी। बिहार, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा, त्रिपुरा, हरियाणा की दो, महाराष्ट्र की दो और असम की दो सीटों पर उपचुनाव से पहले सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। राज्यसभा चुनाव जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनुसिंघवी हैं, जो तेलंगाना से जीते हैं। वहीं महाराष्ट्र से एनसीपी (अजीत पवार) के नितिन पाटिल और बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा निर्विरोध चुनाव जीत गये हैं।

वहीं BJP के बिहार से मनन कुमार मिश्रा, भाजपा के असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, हरियाणा से बीजेपी के किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी निर्विरोध जीतें हैं। इनका कार्यकाल 2028 तक होगा। BJP नेता निखिल आनंद ने उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी है। एक्स पर उपेंद्र कुशवाहा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं सामाजिक न्याय के जुझारू लोकप्रिय नेता उपेंद्र कुशवाहा जी को बिहार से राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वही निखिल मंडल ने भी उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी है।

ALSO READ

IPS बी. श्रीनिवासन होंगे देश के नए NSG प्रमुख, बिहार कैडर के रहे हैं अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here