पटना: खबर वैशाली के राघोपुर से आई है, जहां शराबियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमले में एक थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गांव में घटी.

पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर पश्चिमी गांव में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नशे में धुत लोगों को पकड़ने की कोशिश की. इसी दौरान शराबियों के परिजनों और गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

हमले में थानाध्यक्ष समेत छह जवान घायल हो गये। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here