पटना: एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के खिलाफ पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके लिए लोग सड़कों पर उतर आये. भीम सेना के युवाओं ने पटना में कई जगहों पर हंगामा किया. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने डाकबंगला चौराहे के पास इन आंदोनकारी पर जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई है।
दलित सेना और भीम आर्मी के युवाओं ने सुबह सड़कों पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद पटना में प्रदर्शनकारियों का दुस्साहस देखने को मिला. प्रदर्शनकारी जबरन दवा दुकान को बंद करा रहे हैं। सरकार ने प्रदर्शनकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भारत बंद के दौरान निजी या सरकारी अस्पताल या फार्मेसी बंद न करें। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पटना में मेडिकल दुकानें बंद कराना जारी रखा है. पटना के पीएमसीएच के पास भी प्रदर्शनकारियों का भारी बवाल जारी है। आरक्षण बिल के विरोध में शामिल भीम आर्मी के प्रदर्शनकारियों ने अशोक राज पथ स्थित मेडिकल दवा दुकानों को जबरन बंद करा रहे हैं। प्रदर्शनकारी लाठी डंडो के साथ पटना की सड़कों पर उतरे हैं और जबरन दुकानों को बंद करा रहे हैं। लाउडस्पीकर लगाकर प्रदर्शनकारी जबरन दुकान बंद कर रहे हैं। पटना का डाक बंगला चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। उसके बाद पुलिस ने इन आंदोलनकारियों की उदंडता को देखते हुए जमकर लाठियां चटकाई है।
लाठी चार्ज के दौरान पुलिस कर्मी ने गलती से SDM पर चला दी लाठी
वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. भारत बंद का असर बिहार के कई हिस्सों में भी दिख रहा है. बिहार के भोजपुर में विभिन्न दलों के नेताओं ने भारत बंद के समर्थन में आरा रेलवे स्टेशन को जाम कर दिया.
ALSO READ
BJP के चंगुल में फंसने से बच गए चंपाई! तो इधर सीएम हेमंत के साथ कोल्हान के विधायकों की बैठक
































