BJP के चंगुल में फंसने से बच गए चंपाई!
BJP के चंगुल में फंसने से बच गए चंपाई!

रांची/झारखंड: विधानसभा चुनाव के ठीक पहले ‘अपमान बम’ फोड़ कर CM हेमंत के सामने सियासी संकट पेश करने वाले पूर्व सीएम चंपाई राजनीति के चौराहे पर खड़े दिखलाई दे रहे हैं. इस ‘ऑपेरशन कमल’ में विधायकों का साथ नहीं मिलने के कारण सपना चूर होता नजर आ रहा है और बदली हुई सियासी परिस्थितियों में अब भाजपा भी अपने वादे से मुकरती नजर आ रही है. फिलहाल वह नभा नुकसान का आकलन करती हुई दिख रही है, इस बात पर मंथन जारी है कि चंपाई सोरेन को पार्टी में शामिल होने का लाभ होगा या फिर झामुमो में फूट डालने का एक और आरोप चस्पा होगा.

लोकसभा चुनाव के पहले सीता सोरेन और गीता कोड़ा को साथ लाने का हश्र भी सामने है. पार्टी आदिवासी बहुल सभी सीटों से सफाया हो गया. माना जाता है कि’ऑपेरशन कमल’ का आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच गलत संदेश गया. आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले झामुमो को संसाधनों के बल पर बर्बाद करने का आरोप लगा. साथ ही हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी एक बड़ा मुद्दा बन गया, इस हालत में झामुमो के अंदर एक और ऑपेरशन कमल’ का अंजाम भी बूरा हो सकता है

इसी क्रम में आज CM आवास में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार के साथ सीएम हेमंत की करीबन 2 घंटों तक मंत्रणा हुई.

एक सुर में CM हेमंत पर अपनी आस्था का दावा

बैठक के बाद सभी विधायकों ने एक सुर से झामुमो में बने रहने का भरोसा दिलाया, समीर मोहंती ने कहा कि चंपाई सोरेन का फैसला उनका निजी फैसला है. हम सब पूरी मुस्तैदी के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ है. जबकि रामदास सोरेन ने दावा किया वह अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर आये थें, झामुमो से बाहर जाने का कोई सवाल नहीं उठता है.

जानकारी के लिए बता दें, पिछले दिनों यह दावा किया गया कि चंपाई सोरेन के साथ कोल्हान के छह विधायक भी पाला बदल सकते हैं, लेकिन अब सब कुछ नियत्रंण में दिख रहा है, खरसांवा विधायक दशरथ गगरई पहले ही अपनी प्रतिबद्धता झामुमो के साथ प्रकट कर चुके हैं और अब समीर मोहंती, रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार ने भी साफ कर दिया है कि उनकी प्रतिबद्धता झामुमो के साथ ही है. एक अन्य विधायक दीपक बिरुआ हेमंत सरकार में मंत्री पद पर आसीन हैं. इस प्रकार फिलहाल पालाबदल की खबरों पर विराम लगता दिख रहा है.

ALSO READ

मंईयां सम्मान योजना पर गड़ी साइबर ठगों की नज़र, CM हेमंत ने किया सावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here