Vinesh Phogat Olympic
Vinesh Phogat Olympic

नई दिल्लीः स्टार भारतीय स्टार रेसलर विनेश फोगाट को देश में सिल्वर पदक विजेता होने का पूरा लाभ मिलेगा। इसकी घोषणा हरियाणा सरकार ने की. सरकार की इस घोषणा के बाद फोगाट के परिवार ने भी खुशी जताई और कहा कि इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. हालांकि, 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बुधवार को उनका फाइनल मैच होना था।

वहीं,हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट को वो सारे लाभ मिलेंगे, जो रजत पदक विजेता को मिलते हैं। उन्होंने लिखा, ‘हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन हैं।’

इसके आगे उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश।’

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के CM की तरफ से विनेश फोगट को रजत पदक विजेता को मिलने वाले सभी लाभ देने की घोषणा पर उनके चाचा महावीर फोगट ने कहा, ‘यह मुख्यमंत्री की अच्छी पहल है। उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि विनेश को रजत पदक मिला है। यह एक अच्छा कदम है और मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं, अगर कभी अन्य एथलीटों के साथ ऐसा होता है तो इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा…।’

ALSO READ

Samrat Chaudhary: लालू-तेजस्वी और ED की 96 पेज की रिपोर्ट, सम्राट चौधरी ने कहा – अब इनको सजा मिलनी तय है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here