CM नीतीश
CM नीतीश

पटना: 2 अगस्त को अल-कायदा नाम से मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस महकमें में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस की एक विशेष टीम 2 अगस्त से ही ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही थी. ATS ने धमकी भरा ईमेल सीएमओ को भेजने वाले शख्स को कोलकाता से अरेस्ट कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी बिहार के बेगुसराय जिले का रहने वाला मोहम्मद जाहिद है. उसी ने अलकायदा के नाम से मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल सीएम कार्यालय को भेजकर हड़कंप मचा दिया था। धमकी देने वाला आरोपी कोलकाता में रहता है और दुकान चलाता है। घटना की जांच कर रही एटीएस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

बता दें कि 16 जुलाई को achw700@gmail.com से एक ईमेल भेजकर दावा किया गया था कि बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा. इसकी जानकारी मिलने के बाद 2 अगस्त को मामला दर्ज किया गया. बिहार एटीएस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी और तीन दिन के भीतर ही धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी को धर दबोचा।

ALSO READ

Bihar Weather Today: बिहार में 8 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, आज 6 जिलों में होगी झमाझम वर्षा; पढ़ें IMD का नया अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here