विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा को CM नीतीश ने दिया बड़ा तोहफ़ा
विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा को CM नीतीश ने दिया बड़ा तोहफ़ा

पटना: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिला नालंदा को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरनौत के द्वारिका बिगहा में 5 करोड़ की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करना चाहते हैं. चाहे 12 लाख नौकरी और रोजगार देने की बात हो या फिर अन्य विकास कार्य, नीतीश कुमार सभी वादों को पूरा करने के बाद ही चुनावी मैदान में जनता से वोट मांगने जाना चाहते हैं ताकि जब वोट मांगने जाएं तो जनता ये न कहे कि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

यही कारण है कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में जाने से पहले सभी अधूरे कामों को पूरा करने का निर्देश बार-बार अधिकारियों को दे रहे हैं। पुल पर निर्माण कार्य, जिसका उद्घाटन CM ने शनिवार को नालंदा में किया है, 7 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ और 6 मार्च, 2024 को पूरा हो गया था, लेकिन पुल का उद्घाटन नहीं हो सका था। ऐसे में सीएम नीतीश ने शनिवार को करोड़ों की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया है।

इस पुल के उद्घाटन से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा और आवागमन आसान हो जायेगा. 5 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल 44 मीटर लंबा है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याणबिग के अलावा चेरो, बहादुरपुर, बिरजू मिल्की सहित कई गांवों के निवासियों को भी लाभ होगा. पुल के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।

ALSO READ

ककोलत की ठंडी वादियों का फिर से आनन्द उठा सकेंगे पर्यटक, सीएम नीतीश आज करेंगे उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here