Jairam Mahto press conference
Jairam Mahto press conference

रांची/झारखंडी: झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति यानी जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने आज रांची प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित किया. संवाद के दौरान उन्होंने जनता को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कि आदिवासियत सिर्फ कागजों पर नहीं दिखनी चाहिए. जयराम महतो ने “अपना-अपना करो सुधार, तभी मिटेगा भ्र्ष्टाचार” के कथन का अनुसरण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा-गोला को छोड़कर बाकी जहां भी हेमंत सोरेन की जमीन है उसे आदिवासियों (मूल खातियानियों) को वापस कर देनी चाहिए.

जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाए हेमंत सोरेन

JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने मीडिया संवाद के दौरान कहा कि जिस उम्मीद के साथ 2019 में राज्य की जनता ने सत्ता परिवर्तन कर कुर्सी महागठबंधन और हेमंत सोरेन को सौंपी थी वह उम्मीद पूरी नहीं हुई. JBKSS द्वारा राज्य में अगला विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के संग और अकेले लड़ने की घोषणा की। जयराम महतो ने कहा कि पहले उन्होंने 55 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने की बात कही थी लेकिन पलामू जिले में जिस तरह का उत्साह JBKSS को लेकर है उसके बाद सीटें बढ़ सकती है.

स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक नौकरी मिले- जयराम

जयराम महतो ने कहा कि JBKSS द्वारा नगर निगम के लिए गए एग्जाम में ओपन फॉर ऑल में बाहरी लोग आ गए हैं. हमारे पास दो लिस्ट है एक में दूसरे प्रदेश से राज्य में नौकरी पाए लोगों की है तो दूसरा लिस्ट उन मजदूरों की है जो राज्य छोड़कर दूसरे राज्य रोजी-रोटी की तलाश में गए थे और उनकी मौत हो गई. क्या इसी के लिए झारखंड राज्य बना था. कई दूसरे राज्य तरह-तरह का नियम कानून बनाकर बाहरी प्रदेश के लोगों के लिए ओपन फॉर ऑल की सीट को भी बाहरी लोगों के लिए कठिन बना देते हैं, ऐसे ही कुछ नियम यहां भी बनाना होगा. जयराम महतो का कहना है कि कैमरून में फंसे मजदूरों के वापस आने पर गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन उनके साथ फोटो खींचवा रही थीं, जो आ गया वह तो खुशी की बात है लेकिन जिनकी मौत हो गयी उसके बारे में सोचिए, क्या इसी दिन के लिए राज्य का निर्माण हुआ था.

JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल या नेता के संपर्क में नहीं हैं। हाल ही में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन फिलहाल वह किसी के संपर्क में नहीं हैं. जयराम महतो ने सरयू राय के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया और कहा कि वह जहां हैं वहां ठीक हैं.

ALSO READ

NEET Paper Leak मामले में CBI ने धनबाद से दो और को किया अरेस्ट, तालाब से दर्जनभर मोबाइल जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here